पीबीएम अस्पताल परिसर में रैन बसेरा हुआ शुरु

0
239

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

सर्द रातों से बचाने के लिए रैन बसेरा शुरू
मारवाड़ जन सेवा समिति, स्व. गोमोदेवी चेरिटेबल ट्रस्ट, रोटरी क्लब बीकानेर राॅयल्स द्वारा पीबीएम परिसर में रैन बसेरा शुरु
बीकानेर, 12 नवम्बर। परहित सरिस धर्म नही भाई, परपीड़ा सम नही अधमाई की उक्ति बोलते हुए एसपीएमसी मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य ने कहा की परोपकार से बड़ा काई दूसरा धर्म नही और जो व्यक्ति स्वयं की चिंता न कर दूसरों की लिए कार्य कर वही सच्चेे अर्थो मे मनुष्य है। तीनों समाजसेवी संस्थाओं न आज ऐसा ही कार्य किया है, दूसरों की पीड़ा को समझकर उसके निवारण के लिए रैन बसेरा का स्थापित किया जो बीकानेर के अंत्यत जरूरतमंद, बीमारियों से पीड़ित परिजनों की सेवा मे काम आयेगा।


डाॅ सोनी के यह उद्गार स्व. गोमादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट, रोटरी क्लब बीकानेर राॅयल्स, मारवाड़ जन सेवा समिति के साझा प्रयासों से पीबीएम जनाना वार्ड के सामने रैन बसेरा का संचालन शुरू करनें के अवसर पर कहे। रेन बसेरा का शुभारंभ एसपीएमसी मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ गुजन सोनी, पीबीएम चिकित्सालय के अधीक्षक डाॅ पी के सैनी, रोटरी प्रांत 3053 के पूर्व प्रंातपाल रोटे राजेश चूरा द्वारा किया गया।
शुभांभ के अवसर पर पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डाॅ पीके सैनी ने रैन बसेरे की महत्ती आवश्यकता बताकर तीनों संस्थाओं प्रशसा की। प्राचार्य डाॅ सोनी, अधीक्षक डाॅ सैपी, पूर्व प्रांतपाल चूरा ने रैन बसेरे का अवलोकन किया तथा निवासितों की उपलब्घ करवाने वाली सेवाओं के बारे मे जाना तथा अपने अनुभव साझा करते हुए जरूरतमंदों की सुविधार्थ व सुरक्षा हेतु उपयोगी सुझाव भी दिये।
मारवाड़ जन सेवा समिति के रमेश व्यास ने बताया कि यह रैन बसेरा पिछले 19 वर्षो से लगतार लगाया जा रहा है और इस वर्ष फिर जरूरतमंदों के लिए इसकी निःशुल्क शुरूआत कर दी गई है।
गोमादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के सूनील चमड़िया ने कहा कि इस रैन बसेरे मे चार सौ अधिक लोगों को सोने की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरे मे ठहरने के लिए आधार कार्ड नम्बर आवश्यक होंगें तथा अपना मोबाइल नम्बर भी लिखवाना होगा। शिविर मे रात को निवास करने वाले जरूरतमंदों को बिस्तर, रजाई उपलब्ध करवाई जायेगी।
रोटरी क्लब बीकानेर राॅयल्स अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन सुबह के समय चाय तथा बिस्किट की सुविधा भी निःशुल्क दी जायेगी। तथा जरूरत पड़ने पर नाश्ते की व्यवस्था कर दी जायेगी।
रेन बसेरे के शुभारंभ पर रोटरी राॅयल्स के जगदीप आॅबेराॅय, सीएस नितेश रंगा, ज्योतिप्रकाश रंगा, अनिल जोशी, गोमादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के अनिल चमड़िया, मनीष चमड़िया तथा मारवाड़ जन सेवा समिति के कार्यकत्ता सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here