कोलायत मैं कार्तिक पूर्णिमा का मेला कल से

0
326

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर (पश्चिम) और कोलायत विधायक ने कोलायत मेले की तैयारियों का लिया जायजा

बीकानेर, 14 नवम्बर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास तथा कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने गुरुवार को कोलायत में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेश नायक, तहसीलदार पूनम कवर, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. सुनील जैन, पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, राजेश चूरा, अमित व्यास सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी साथ रहे।
विधायक व्यास ने कहा कि कपिल मुनि का मंदिर जन-जन की आस्था का केंद्र है।

शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देश भर के श्रद्धालु यहां आएंगे। इन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके मद्देनजर सभी प्रशासनिक अधिकारी पूर्ण सतर्कता से कार्य करें।
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेला कोलायत की पहचान और गरिमा से जुड़ा अवसर है। मेले में व्यवस्थाओं को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं। जिससे उनके मन में यहां की बेहतर छवि बने।


विधायक व्यास और भाटी ने कपिल सरोवर सहित समूचे मंदिर क्षेत्र का अवलोकन किया। वाहनों की पार्किंग, लोगों के ठहराव, भोजन, पेयजल, चिकित्सकों की नियुक्ति, पुलिस बस तैनाती, सरोवर में सुरक्षा मापदंडों की पालना सहित विभिन्न बिंदुओं के बारे में जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here