एनसीसी के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

0
230

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 16 नवंबर । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में 7 वीं राज बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित हो रहे एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन समारोह आयोजित किया गया।कैम्प कमांडेंट कर्नल नारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में कैडेट्स को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी और कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा देश को सशक्त और मजबूत बनाने में अपना योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि कैडेट्स को जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन को सर्वोपरि स्थान देना होगा और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना होगा। कैम्प एडजूटेंट लेफ्टिनेंट देवेश सहारण ने बताया कि समारोह में शिविर में फायरिंग,ड्रिल और विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here