नेचुरोपैथी दिवस पर सोमवार को होगा प्राकृतिक चिकित्सा  शिविर

0
173

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

नेचुरोपैथी दिवस पर  कल होगा प्राकृतिक चिकित्सा  शिविर

बीकानेर 17 नवंबर । राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय सबंध चिकित्सालय , योग  एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र बीकानेर  में  आज 7 वाँ राष्ट्रीय नेचुरोपैथी दिवस मनाया जाएगा , इस  अवसर  पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग तथा स्वस्थवृत्त विभाग  द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा शिविर  का  आयोजन  किया  जा  रहा  है| शिविर प्रभारी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष शेषमा ने  बताया  कि आज 7 वे  राष्ट्रीय नेचुरोपैथी दिवस के अवसर पर  एक  दिवसीय प्राकृतिक  चिकित्सा  शिविर  का आयोजन किया गया  है; शिविर का   उद्घाटन   डॉ  पंकज मारोलिया  प्राचार्य,  आयुर्वेद एवं  योग, प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय
तथा डॉ  ज्योति चावला  उपाधीक्षक ए श्रेणी  चिकित्सालय बीकानेर  द्वारा  किया  जाएगा , शिविर  मे डॉ  घनश्याम रामावत  अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद एवं  डॉ प्रभुदयाल  जाट  उपनिदेशक  आयुर्वेद, बीकानेर  विशिष्ट अतिथि  के  रूप  में  उपस्थित रहेंगे |
डॉ  शेषमा  ने  बताया  कि  एक  दिवसीय  प्राकृतिक चिकित्सा  शिविर  में   प्राकृतिक  चिकित्सा  परामर्श  के  साथ  साथ  विभिन्न  प्राकृतिक  चिकित्सा उपक्रम जैसे  जलनेति , सूत्रनेति, वस्त्र धौति कुन्जर (कुन्जल),  त्राटक,  शंख प्रक्षालन,  बस्ति,  मिट्टी चिकित्सा,  जल  चिकित्सा, कलर  थिरेपी, फिजियो थिरेपी , मैग्नेटिक थिरेपी आदि विधियों  द्वारा   मरीजों  का  उपचार  किया  जाएगा | तथा  आमजन  को प्रदर्शनी के  माध्यम  से प्राकृतिक  चिकित्सा  विज्ञान  के  महत्व से  अवगत करवाते  हुए  ज्यादा  से  ज्यादा  लोगों  को  लाभान्वित  करने  के उद्देश्य  से  सहजन  हर्बल पेय,  हुन्झा   हर्बल  पेय, लेमन ग्रास  हर्बल  पेय,  एलोवेरा ज्यूस, व्हीट ग्रास  ज्यूस, एवं  अंकुरित  अन्न का  सेवन  करवाते  हुए  संपूर्ण  स्वास्थ्य  के  लिए प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान  के विशिष्ट   मह्त्व  को   बताया  जाएगा | 
इसके  अलावा शिविर में स्वस्थवृत्त   विभाग के  असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ  सुखराम कङवा जीवन शैली  जनित व्याधियों   के  लिए   परामर्श   देंगे  एवं  आमजन  को  आयुर्वेद  दिनचर्या  के बारे  मे  भी  जानकारी  देंगे  ,  डॉ  कड़वा  ने  बताया  कि आयुर्वेद योग एवं  प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान  के  माध्यम से  ही स्वस्थ  समाज  एवं  स्वस्थ  राष्ट्र  का  निर्माण   सम्भव  है |
 शिविर  मे  नर्सिंग स्टाफ,  तथा  योग एवं  प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय के  छात्र छात्राएं भी अपनी  सेवाए  देंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here