घोड़ी पर नहीं, उड़न खटोले से आया दूल्हा और ले गया अपनी दुल्हनिया को

0
285

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

घोड़ी पर नहीं उड़न खटोले से आया दूल्हा और ले गया अपनी दुल्हनिया को

दूल्हा- दुल्हन दोनों-दोबारा सरदार शहर से वापस बारात के लेकर  शाम को नापासर पहुंचे जहां पर विशेष तौर से 11 डीजे, 11 रथ और 11  घोड़ियों के साथ अपने ससुराल पहुंचे

बीकानेर 05 दिसंबर । सरदारशहर से बीकानेर के नापासर में अपनी दुल्हन को लेने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से आया और दुल्हन को बिंदोली निकालकर अपने साथ हेलीकॉप्टर में सरदारशहर ले गया। इन दिनों चल रहे शादियों के सीजन  में एक शादी ऐसी भी जो नापासर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

एडवोकेट लालचंद मेघवाल ने बताया कि बनवारी किसान गीदा राम के पुत्र है और दुल्हन नापासर की रहने वाली है। सरदारशहर में रहने वाले किसान परिवार में दलित समाज के दूल्हा बनवारी अपनी  बारात के पहुंचने से पहले गुरुवार की दोपहर को अपनी दुल्हन रंगीला के साथ बिंदोली निकाल कर आसमान में हेलीकॉप्टर के माध्यम से घुमाया और अपने साथ सरदारशहर ले गया।

दूल्हा- दुल्हन दोनों-दोबारा सरदार शहर से वापस बारात के लेकर  शाम को नापासर पहुंचे जहां पर विशेष तौर से 11 डीजे, 11 रथ और 11  घोड़ियों के साथ अपने ससुराल पहुंचे । बनवारी की शादी गुरुवार की रात को हुई है। यह शादी पूरे नापासर में और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here