उपभोक्ताओं को शुद्ध आहार उपलब्ध करवाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – बैद

0
207

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

प्लान इंडिया द्वारा महिला व्यवसायिक कार्यक्रम आयोजित

लूणकरणसर 14 दिसंबर । ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ब्लॉक की महिलाओं ने सहभागिता की रही इस दौरान मुख्य अतिथि कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष श्रेयांस बैद ने कहा कि महिलाओं द्वारा शुद्ध आहार उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाने की महती भूमिका निभाई जा रही है इनके द्वारा निर्मित आचार गुणवत्ता की कसौटी पर खरे उतरने का कार्य करते हैं।

समूहों द्वारा निर्मित पदार्थों का उचित दाम महिलाओं को मिलने से उनके स्वावलंबी बनने की दिशा में बड़ा कदम होगा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की जानकारी साझा करते हुए भारतीय मानक ब्यूरो की जानकारी प्रदान की । इस दौरान प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर ज्ञानेंद्र श्रीमाली,उद्यम वाहिनी के पवन वैष्णव,ब्लॉक संयोजक विजय सिंह,माया तर्ड,पिंकी चारन,उल्हास नायक,विमला सारण ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ये मार्केटिंग ट्रेनिंग दी जा रही है व उनसे निर्मित पदार्थों को देश भर में बेचने का कार्य प्लान इंडिया द्वारा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here