विद्यार्थी राष्ट्र, समाज व महाविद्यालय के प्रति अपने कर्तव्य को समझे- डॉ दिग्विजय

0
205

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

डूंगर महाविद्यालय में आयोजित हुआ कर्त्तव्य बोध दिवस

बीकानेर 21 जनवरी । डूंगर महाविद्यालय इकाई द्वारा मंगलवार को कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्बोधन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा के पश्चिम भारत क्षेत्र प्रमुख आचार्य दिग्विजय सिंह शेखावत का रहा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य मनोज दीक्षित माननीय कुलपति महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने की । विषय प्रवर्तन करते हुये आचार्य शशिकांत ने शैक्षिक महासंघ का परिचय करवाते हुए कर्तव्य बोध दिवस की उपादेयता पर अपने विचार व्यक्त किए। आचार्य दिग्विजय सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि कर्तव्यों की प्रेरणा स्वयं से जाग्रत हो। विद्यार्थी राष्ट्र, समाज व महाविद्यालय के प्रति अपने कर्तव्य समझते हुए उनका पालन करे। विभिन्न उदाहरणों द्वारा आपने कुटुंब प्रबोधन , सामान्य नागरिक कर्तव्यों के पालन की वर्तमान में महत्ती आवश्यकता पर बल दिया । कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में माननीय कुलपति ने स्वामी विवेकानंद जी एवं श्री सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र से छात्रों को प्रेरणा लेने का संदेश दिया । आपने कहा कि जिस तरह स्वामी विवेकानंद ने अपने को जागृत किया तथा भारत की सेवा की उसी प्रकार आज के छात्रों को जागृत रहना चाहिए ।कार्यक्रम का संचालन इकाई सचिव आचार्य नरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इकाई अध्यक्ष आचार्य मातृ दत्त ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here