नुक्कड़ नाटक” एवं पोस्टरों के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का सन्देश

0
185

– टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

“नुक्कड़ नाटक” एवं पेंटिंग पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा सन्देश।

बीकानेर 26 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता शहीद स्मारक पब्लिक पार्क में आयोजित की गई ।

परवाह पेंटिंग प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी एवं हैमलेट न लगाने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को साक्षात अभिनय करके आमजन को जागरूक किया।यातायात पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त को “हैमलेट” प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा। सड़क सुरक्षा “परवाह” में एम एस कालेज व डूंगर कालेज की छात्र छात्राओं ने हेलमेट पहने बिना होने वाली दुर्घटनाओं का लाईव प्रदर्शन कर आमजन को सचेत करने का प्रयास किया तथा शपथ दिलाई गई।

एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने कहा कि सड़क हादसे अधिकतर लापरवाही व नशा करके वाहन चलाने का मुख्य कारण है साथ ही कम उम्र में वाहन चलाने यातायात नियमों की पालना नहीं करने पर चिंता व्यक्त की। सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी देते बताया कि गुड सेमेरिटन बने तथा घायल को बेझिझक नजदीक अस्पताल पहुचाएं आपको अपना परिचय देने की भी आवश्यकता नहीं है।राजस्थान सरकार की योजना अनुसार दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने जान बचाने पर पांच हजार रुपए व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। सी ओ यातायात किसन सिंह राठौड़ ने नुक्कड़ नाटक व पोस्टर बनाने वाले कलाकारों की सराहना की।
दिगपाल सिंह एस एच ओ सदर , यातायात शाखा प्रभारी नरेश निर्वाण ने अभिनय व पेंटिंग पोस्टर तैयार करन वालो को उपहार प्रदान किये।
कोरियोग्राफर वसीम की देखरेख में नुक्कड़ नाटक में यातायात नियमों को प्रभावी तरीके से प्रदर्शित किया गया।


नशा करके वाहन न चलाएं, हैमलेट जीवन के लिए जरूरी, एम्बुलेंस,फायर ब्रिगेड को साइड दे, ओवरलोडिंग वाहन न चलाएं,सीट बेल्ट का प्रयोग करें,तेज गति में वाहन न चलाने आदि की जानकारी पोस्टरों के माध्यम से दी गई। पोस्टर पेंटिंग में प्रथम देव साध, द्वितीय सत्यनारायण सुथार, तृतीय नन्ही बालिका कौस्तुभी सुथार रही। सांत्वना पुरस्कार लक्ष्मण सोनी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here