संविधान को बचाने के लिए गांधी जी के सिद्धांत पर चलना होगा – गोविंदराम

0
177

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बापू के अहिंसा और सत्य के मार्ग की आज महती आवश्यकता- यशपाल गहलोत

शहर देहात जिला कांग्रेस ने प्रतिमा स्थल पर किया कार्यक्रम, रखा दो मिनट का मौन

बीकानेर 30 जनवरी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 77 वी पुण्यतिथि शहीद दिवस पर आज बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त कार्यक्रम प्रतिमा स्थल गांधी पार्क पर आयोजित हुआ

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि उपस्थित कांग्रेस जनों ने वैष्णव जन ते तेने कहिए, और रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम की धुनी पर सामूहिक कीर्तन किया और अंत में ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के रास्ते देश के दुश्मनों को खदेड़ा था आज उसी की महती आवश्यकता हो गई है इस देश में जिस तरह की अराजकता का माहौल है हम सभी को ये प्रण लेना चाहिए कि हम गांधी जी के बताए मार्ग का अनुसरण कर देश को मजबूती के साथ एकता प्रदान करने वाले विचारों और कार्यों को करे।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि आज देश में जो वातावरण भाजपा और देश विरोधी ताकतों द्वारा बनाया जा रहा है उसे देखते हुए ये आवश्यक हो गया है कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों और कार्यशैली को अपनाकर देश की रक्षा करे और इस अखंड भारत के टूटने से बचाए।

प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी ने गांधी दर्शन से जुड़ी किताबों को अधिकतम घरों में पहुंचाने का आह्वाहन किया।

देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रवक्ता पूनमचंद भांभू ने बतायां की वैचारिक गोष्ठी को वरिष्ठ कांग्रेसी संगीलाल वर्मा, अंबाराम इनखिया, पन्नालाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, महासचिव लेखराम धतरवाल, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, तोलाराम सियाग,शिवराज गोदारा, मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, सचिव रामनाथ आचार्य, हाजिर खान, मनोज चौधरी, सफी खान, चंद्रप्रकाश उर्फ मनु भाईजी, विकास रावत, महिला नेत्री वंदना गुप्ता, मोहम्मद आरिफ पंवार, एडवोकेट संजय गोयल ने संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के आदर्श पर चलने की बात कही।

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस अवसर पर विकास रावत, मुकेश जोशी, सुरेश वाल्मीकि, भावेश सांखला, सहित कांग्रेस जन पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here