2026 तक सेवानिवृत्ति होने वालों के लिए विशेष सूचना

0
280

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

1 अप्रेल 2025 से 31 मार्च 2026 तक सेवानिवृत्ति होने वालों के लिए विशेष सूचना।

बीकानेर,10 फ़रवरी। बीकानेर जिलें में कार्यरत जो राज्य कर्मचारी दिनांक 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य सेवानिवृत हो रहे है। उन सभी बीमेदारों की जारी राज्य बीमा पॉलिसी दिनांक 01-04-2025 को भुगतान के लिए परिपक्व हो रही है।

अतः वह सभी बीमेदार इसे गंभीरता से लेते हुए जिन्होने अभी तक परिपक्तवा दावा ऑनलाईन प्रस्तुत नहीं किया है, उनसे कृपया अविलम्ब एसआईपीएफ न्यू पोर्टल 3.0 पर अपनी एस.एस.ओ. आईडी से ऑनलाईन दावा सबमिट करना सुनिश्चित करावें।
विभाग के संयुक्त निदेशक महीपाल मोटसरा के अनुसार संबंधित बीमेदारों की राज्य बीमा कटौती आईएफएमएस 3.0 पर स्वतः ही बन्द हो चुकी हैं अतः आगामी माह के वेतन में कोई दिक्कत न हो इसलिए बीमेदार अविलम्ब ऑनलाईन आवेदन करते हुए आवश्यक दस्तावेज (यथा- बीमा रिकॉर्ड बुक, पॉलिसी बॉण्ड एवं पदस्थापन का विवरण इत्यादि) तत्काल रूप से अपलोड करावें। ताकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार संबंधित बीमेदारो को बीमा दावा का भुगतान परिपक्तवा दिनांक 01.04.2025 को किया जा सके।
चूंकि बीमेदार के बैंक खातें में बीमा परिपक्वता स्वत्व की राशि जमा कराने की कार्यवाही राज्य बीमा प्रावधायी निधि विभाग द्वारा की जाएगी। अतः यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि भिजवायी गयी बैंक डिटेल पै-मैनेजर/आईएफएस 3.0 के अनुसार सही हैं ताकि दावे की राशि सही खातें में जमा हो ।
दावा ऑनलाईन सबमिट करने में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या हेतु संबंधित डिलिंग असिस्टेंट से दूरभाष पर या कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यालय समय में सम्पर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here