प्रौढ़ शिक्षाविद अविनाश भार्गव का हुआ निधन

0
223

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 12 फरवरी। प्रख्यात प्रौढ़ शिक्षाविद समाजसेवी और संस्थानिक व्यक्तित्व कीर्तिशेष अविनाश भार्गव के असामयिक निधन से शैक्षिक एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। गत 40 वर्षों से भी अधिक समय से कीर्तिशेष भार्गव ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न साक्षरता अभियानों जैसे संपूर्ण साक्षरता अभियान, लोक जुम्बिश परियोजना, साक्षर भारत अभियान, प्रौढ़ शिक्षा केंद्रों, बालिका शिक्षण शिविरों के संचालन के माध्यम से साक्षरता उन्नयन का प्रभावी काम किया।

इसके साथ ही आपकी कौशल विकास से जुड़े जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास मिशन स्किल हब, पीएम विश्वकर्म योजना जैसी परियोजनाओं के विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन में राज्य एवं जिला स्तर पर मुख्य भूमिका रही।
एक समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति, जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर
राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति, जयपुर , लायंस क्लब, परंपरा बीकानेर, उरमूल सीमांत बज्जू उरमूल ट्रस्ट आदि सामाजिक विकास से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं में आपका गहरा और सक्रिय जुड़ाव रहा है। श्रीभार्गव के निधन पर शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक और व्यवसायिक संगठनों से जुड़े महानुभावों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here