मेधावी छात्राओं को किया स्कूटी का वितरण

0
235

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 18 फरवरी । महारानी कॉलेज में स्कूटी योजना के वितरण के चतुर्थ चरण में आज 24 मेधावी छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया गया। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना की जिला नोडल प्रोफेसर रेणु बंसल ने बताया कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना 2023-24 तथा इंदिरा प्रियदर्शनी छात्रा स्कूटी वितरण योजना 2021- 22 एवं 22-23 में पात्र मेधावी छात्राओं को स्कूटिया वितरित की गई। प्राचार्या प्रोफेसर अभिलाषा आल्हा ने छात्राओं को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत करने का संकल्प दिलवाते हुए अपने अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

प्रोफेसर आल्हा ने बताया कि स्कूटी वितरण का कार्य निरन्तर महाविद्यालय में संचालित हो रहा है जैसे जैसे प्रक्रियागत कार्य पूर्ण होता है वैसे वैसे स्कूटी वितरण का कार्य किया जा रहा है। महारानी कॉलेज बीकानेर जिले के कालीबाई भील स्कूटी योजना का जिला नोडल कॉलेज है। बीकानेर जिले में कुल स्वीकृत स्कूटियों की संख्या 306
है। प्रथम चरण में 37, द्वितीय चरण में 38 और तृतीय चरण में 39 स्कूटियों का वितरण किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल चार चरणों में 138 स्कूटियों का वितरण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here