पूर्व अध्यक्ष अरविंद मिड्ढा का पूरा पैनल चुनाव जीता

0
143

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 02 मार्च । बीकानेर फ़्रूट वेजी. मर्चेन्ट एण्ड कमीशन एजेन्ट सोसायटी के चार पदो व सात सदस्यो के चुनाव सब्जी मण्डी स्थित कृषि उपज मंडी कार्यालय में आज हुआ।मुख्य चुनाव अधिकारी अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु मुकुल झांब व शान्तिलाल साध, उपाध्यक्ष हेतु ब्रजराज जोशी व शिव गहलोत, सचिव पद पर गुरूदयाल सिंह व मनोज कुमार अनेजा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु शान्तिलाल साध, उपाध्यक्ष पद हेतु ब्रजराज जोशी,सचिव पद पर गुरूदयाल सिंह विजय घोषित किये गये। मौ. रफीक कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध घोषित किये गये। सात सदस्यो के लिये तेरह लोगो ने पर्चा भरा।जिसमें लक्ष्मण सिंह,इरशाद अली, जगदीश चन्द्र खत्री, जितेन्द्र तंवर, रामेश्वरलाल भाटी, सुनील बजाज, रमेश कुमार साध विजित हुए।


सोसायटी के अध्यक्ष अरविन्द मिढ्ढा ने सोसायटी के चुनाव कराने हेतु अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी व सोमदत पुरोहित व चन्द्रप्रकाश कुकरेती को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 21-22 फरवरी 2025 को पर्चा दाखिल करने,24-25 फरवरी 2025 को पर्चा वापिस उठाने व आवश्यक हुआ तो आज चुनाव करवाये जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। सोसायटी के चुनाव में 79 मतदाता है तथा आज के चुनाव में सभी मतदाताओ ने मतदान कर लोकतंत्र का गौरव बढाया। शत प्रतिशत मतदान होने पर सभी ने खुशी जाहिर की।बीकानेर फुट वेजी. मर्चेन्ट एण्ड कमीशन एजेन्ट सोसायटी के पिछले 27 वर्षों से अरिवन्द मिढ्ढा र्निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित होते रहे है। मिढ्ढा ने 27 वर्ष तक सब्जी मण्डी सोसायटी द्वारा विश्वास व्यक्त करने पर आभार व्यक्त किया व विजयी पदाधिकारियो व सदस्यो को बधाई दी व चुनाव टीम का निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव करवाने के लिये आभार व्यक्त किया।मतदान व मतगणना कार्यक्रम में चुनाव संचालन कमेटी में अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट,सोमदत पुरोहित एडवोकेट, चन्द्रप्रकाश कुकरेती एडवोकेट,मनोज आचार्य एडवोकेट, हेमन्त शर्मा एडवोकेट, गिरीराज पुरोहित ने भाग लिया।चुनाव कमेटी ने शान्तिपूर्ण मतदान के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here