भारतीय रेलवे मजदूर संघ का अधिवेशन बीकानेर में 8 मार्च से
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
भारतीय रेलवे मजदूर संघ का 21वां त्रिवार्षिक अधिवेशन बीकानेर में 8 से
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आएंगे
बीकानेर, 04 मार्च। आगामी 8 एवं 9 मार्च को बीकानेर में आयोजित होने वाले भारतीय रेलवे मजदूर संघ के 21 वाँ अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर आज उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ (यूपीआर केएस) के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भारतीय रेलवे मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा ली गई।

उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि बैठक में अधिवेशन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे तथा कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अतिथियों का स्वागत समिति में शामिल दीपक अग्रवाल, राम चन्द्र अग्रवाल, भँवर सिंह राठौड़, महावीर रांका तथा जुगल राठी द्वारा किया जाएगा।
आज की बैठक में गंगा सिंह राजपुरोहित, हनुमान दास राव, जगदीश कुमार शर्मा, आशाराम राजपुरोहित, दीनदयाल पुनिया, अशोक कुमार शर्मा, बाबूलाल सुथार, मनोहर पुरोहित सहित अनेक मौजूद थे।