पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन गौ सेवा करके मनाया

0
52

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस गौसेवा कर मनाया – महेंद्र गहलोत

बीकानेर, 03 मई । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, जन-जन के हृदय सम्राट, गरीबों के मसीहा, राजस्थान के गांधी एवं सियासत के जादूगर जननायक अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर आज श्रीकोलायत की पुण्यभूमि पर स्थित श्री गौपाल गौ जनहित सेवार्थ गौशाला में एक विशेष गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार केशकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौमाताओं को गुड़ व हरा चारा खिलाकर सेवा भावना के साथ जननायक का जन्मदिवस मनाया।
महेंद्र गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई और उन्हें प्रभावी रूप से लागू भी किया था।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अशोक गहलोत जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर राजस्थान केशकला बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश पंवार, ओमप्रकाश सैन, भंवर खीखनिया, रामचंद्र गहलोत, श्री नरपत सैन जी , मुनजी गौड़, गणेश गहलोत, पर्वत सैन, नंदू चौहान, मोहित सैन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।