रघुराज ने विश्व स्तर पर पदक जीतकर भारत का लहराया परचम

0
214

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

रघुराज ने विश्व स्तर पर पदक जीतकर भारत का लहराया परचम
बीकानेर, 17 मई। यूएई फ़ुजेरा की धरती पर आयोजित विश्व स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़़ी रघुराज बिश्नोई का बीकानेर में जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव राजेंद्र बुडानिया और संघ के सदस्य अमित चौधरी ने स्वागत किया।

रघुराज बिश्नोई ने कैडेट 45 वजन वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। बुडानिया ने बताया कि विश्व स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में राजस्थान के लिये ये ऐतिहासिक एवं प्रथम विश्व स्तरीय मेडल है। रघुराज को संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश हर्ष और कोच वीरेंद्र योगी एवं हेमलता योगी ने आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उपस्थित मंचगण एवं सभी रिश्तेदारों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here