मुख्यमंत्री ने इरफ़ान भाई की थड़ी से कुल्हड़ में पी चाय, बेटियों से किया संवाद

0
546

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

साधा जीवन उच्च विचार की कहावत की चरिथार्त करते राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा । बीकानेर के जयपुर रोड पर सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठ कर पी चाय, इरफान भाई की चाय के फैन हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का एक दिवसीय बीकानेर दौरा-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने थड़ी पर लिया चाय का स्वाद -आमजन से किया संवाद, बेटियों को दिया आर्शीवाद

जयपुर, 17 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार देर शाम बीकानेर में डूंगर कॉलेज के निकट स्थित थड़ी पर चाय का स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री की सादगी देखकर लोग अभिभूत हो गए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने आम आदमी की तरह कुल्लड़ चाय पी और आमजन के साथ आत्मीयता से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेटियों को आशीर्वाद दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री शर्मा ने बेटियों को पढ़ने की सीख दी और चॉकलेट भी भेंट की। इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here