शस्त्र एवं शास्त्र प्रशिक्षण के सातवें शिविर हुआ सम्पन्न

0
352

बीकानेर 02 जनवरी। पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी द्वारा संचालित शास्त्र एवं शस्त्र प्रशिक्षण शिविर का लगातार सातवां आयोजन आज पुण्यानंद जी आश्रम मुरलीधर व्यास नगर में सम्पन्न हुआ,आयोजित शिविर में शिक्षार्थी बच्चे अपने अभिभावको के साथ उत्साहपूर्ण बढ़चढ़ कर भाग लिया।
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने बताया की सर्वसमाज के शिक्षार्थियों के लिए गीता ज्ञान एवं शारिरिक दक्षता प्रशिक्षण के लिए ये एक अभिनव पहल है जिसमे प्रत्येक शिविर में शिक्षार्थियों का पंजीयन अनवतर जारी है जनजागरण के साथ ही आने वाले समय मे शस्त्र एवं शास्त्र का ज्ञान सर्वसमाज की आवश्यकता होगी, गक्त सम्पन्न छः शिविरों में सर्वसमाज के अनेको शिक्षार्थियों ने संस्कृत भाषा एवं गीता ज्ञान सम्रद्धि, कराटे,ताईक्वांडो,लाठी प्रशिक्षण में प्रशिक्षित हो रहे है..!! 
आज के सफल शिविर मे बीकानेर विभिन्न मोहोल्लो से 120 बच्चे व 65 से ज्यादा अभिभावक उपस्थित रहे ।
पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा व पंडित शक्ति कुमार तिवाड़ी ने गीता श्लोकों का उच्चारण के साथ संस्कृत अध्यापन करवा और अपनी संस्कृति आने वाली पीढ़ी के हाथों में सुरक्षित होगी आधुनिक शिक्षा के साथ उपरोक्त शिविर कारगर साबित होगा !!
कराटे प्रशिक्षक योगी सर ने उपस्थित शिक्षार्थियों को आत्मरक्षा के गुर बताए औऱ शिक्षार्थियों को अभ्यास करवाया वंही लाठी प्रशिक्षक लक्ष्मीनारायण व विजय उपाध्याय ने सफल दण्ड का अभ्यास करवाने के दौरान बच्चे और बच्चियो ने पहली बार लाठी चलाई !!
लाठी प्रशिक्षण प्रशिक्षक चोरूलाल जी,लक्ष्मीनारायण गणेश ने शिक्षार्थियों को दण्ड संचालन का अभ्यास करवाया अधोमार,सिरमार सहित अनेकों आत्मरक्षा प्रहारों का अभ्यास करवाया !!
युवा नेता अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि गत सात शिविरों में लगातार प्रत्येक वर्गों के बाल एवं युवा प्रशिक्षार्थि प्रशिक्षण ले रहे है औऱ ये आयोजन प्रत्येक रविवार को  प्रस्तावित रहेगा !!
सर्वसमाज के ब्रजरत्न किराडू,सुखसिंह मण्डाल,एसपी पुरोहित,देवराज सिंह,डॉ.महेश शर्मा, जवानाराम नायक, पुष्पेंद्र सिंह, बलवीर सिंह,राकेश रतन,राकेश माथुर,अनिल शर्मा,मोहनसिंह नाल,राजेन्द्र सिंह किल्चु,राजेश पांडे,रमेश मोदी,ब्रजमोहन सिंह,खींवसिह भाटी,गोपी गहलोत.कन्हैयालाल चांवरिया, राजकुमार जीनगर, विनोद ओझा,मथुरादास सोनी, ओमप्रकाश राठी,करणाराम खारी,दिनेश ओझा आदि उपस्थित थे !!  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here