बेसुध महिला को अस्पताल पहुंचाकर करवाया ईलाज़

0
274

बीकानेर 3 जनवरी । रविवार रात लगभग 08 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 01 के पास एक महिला बेसुध हालात मे मिली साथ में लगभग 10 माह की बच्ची भी उसके पास थी। जब बेसुध महिला का रैन बसेरे के सेवादार इनायत अली को मालूम हुआ तब असहाय सेवा संस्थान के सेवादार ताहीर हुसैन को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेवादार रामा भाई एंबुलेंस वाले और राजकुमार खड़गावत , यश परिहार मौके पर पहुंचे और सम्बंधित जी आर पी थाना अधिकारियों व उपस्थित अन्य महानुभावों की निगरानी में महिला को तुरंत ही पी बी एम अस्पताल लेकर गए और मां और बच्ची दोनो को डॉक्टर को दिखाया। कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान महिला को होश आ गया ।


अब महिला व बच्ची दोनो है स्वस्थ ।
महिला का नाम काली पति का नाम कालू , निवासी हीरा बाग की ढाणी, बालोतरा, जोधपुर की बता रही है जो कुछ दिनों से बीकानेर मे ही अपना जीवन यापन कर रही है।
इसके इलाज में सहयोग करने में मां का आंचल संस्था की मंजू गोस्वामी, इंडियन यूथ पावर के अब्दुल रहमान लोदरा, तेजू तथा असहाय सेवा संस्थान के सेवादार ताहीर हुसैन, मो. जुनैद, रमजान,खाजू मो.,यश परिहार, भरत मारू और राजकुमार खड़गावत रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here