गुरुवर उत्सव में हुआ 122 यूनिट रक्तदान

0
687

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

आर्ट ऑफ लिविंग एवं रोटरी मरुधरा के साझा तत्वाधान में 122 यूनिट रक्त संग्रह,19 वर्ष के शौर्य ने पहली बार वही इनके पिता ने 45 वीं बार रक्त दान किया

बीकानेर 07 जुलाई । रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मरुधरा एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर रोटरी सभागार में गुरुवर उत्सव में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 122 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जिसमें 35 महिलाएं बालिकाएं शामिल हैं।

रोटरी मरुधरा सचिव रोटे. ओम प्रकाश बिहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्धघाटन रोटरी मरुधरा अध्यक्ष रोटे अमित नवाल एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सुमेरु जितेंद्र सारस्वत ने विधिवत रूप से किया।

शिविर संयोजक रोटे. कैलाश कुमावत एवं रोटे. शिवेंद्र दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर सार्दुलगंज स्थित रोटरी सभागार में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हुआ। शिविर में सबसे कम उम्र 19 वर्ष के शौर्य माहेश्वरी ने पहली बार रक्तदान किया वही इनके पिता राहुल माहेश्वरी ने अपने जीवनकाल में 45 वी बार रक्त दान कर अनूठा इतिहास रचा। शिविर में अधिकतम उम्र 72 वर्ष के बुजुर्ग द्वारा भी रक्तदान किया गया।

आर्ट ऑफ लिविंग से श्रीमती साधना सारस्वत, रवि खतूरिया, अनिल ख़छाजी, राजेश मुंजाल, सुरेश कुमार दाधीच, राकेश छाजेड़, दमयंती सुथार, कामिनी , स्वाति शर्मा, बाबूलाल सांखला एवं रोटरी से सहायक प्रांतपाल डॉ. विनय गर्ग, अध्यक्ष अमित नवाल, सचिव ओम बिहानी, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दाधीच, पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पुनीत हर्ष, डॉ. अंबुज गुप्ता, राहुल माहेश्वरी, रुपिन कल्याणी, शकील अहमद, सुधीर भार्गव, प्रेम जोशी, डॉ. मुकेश बेरवाल, राजेंद्र गुप्ता, विकास महर्षि, राजीव मिढ्ढा, कैलाश प्रजापत, राजेंद्र गांधी, महेश पेड़ीवाल, मनमोहन सिंह, संजय विजय ने रक्त दान शिविर में अपनी महत्ती उपस्थिति दर्ज की

शिविर में रक्त दान करने वाले सभी व्यक्तियों हेतु अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here