चिकित्सक शिक्षकों के लिए चल रहा प्रशिक्षण शिविर

0
154

एसपीएमसी : चिकित्सक शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

बीकानेर, 09 जुलाई। नेशनल मेडिकल कमीशन के निर्देशानुसार तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी के मार्गदर्शन में बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन के छठे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आचार्य तुलसी कैंसर हॉस्पिटल में दिनांक 8 से 10 जुलाई तक किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण शिविर में 30 चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस हेतु एन. एम. सी. समन्वयक डॉ. एन.डी. सोनी, प्राचार्य महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर से निरीक्षण करने आए है। प्रशिक्षण देने वालों में मेडिकल एजुकेशन यूनिट के मेम्बर डॉक्टर रेणु सेठिया, डॉक्टर तरुणा स्वामी, डॉक्टर शैलेंद्र सहारण, डॉक्टर विनोद छींपा, डॉक्टर बाबूलाल मीणा,डॉ गौरव शर्मा,डॉ ओमप्रकाश ,डॉक्टर सुमिता तंवर डॉ. राजेंद्र सौगत ने एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों को किस तरह पढ़ाया जाए व पढ़ाने व परीक्षण बाबत नयी तकनीकों व एन.एम.सी. के दिशा निर्देशों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया । साथ ही लेक्चर कैसे देना है विद्यार्थियों को स्किल ट्रेनिंग देने बाबत एवं नई तकनीक से पढ़ाने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा हो रही है।


चिकित्सा शिक्षा एक सतत प्रक्रिया है व एक चिकित्सक स्वयं भी जिंदगी भर सीखता है व नई तकनीकें उपयोग में लाता है। डॉक्टर को मरीजों के हित में कैसे काम करना है और संवेदनशीलता रखते हुए निस्वार्थ भाव से कैसे रहना है नैतिकता की क्या आवश्यकता है
ये सब बातें एमबीबीएस विद्यार्थियो को कालेज में admission से ही सिखाई जाती है ताकि आगे जाकर वह एक जिम्मेदार एव संवेदनशील डॉक्टर बनकर सही इलाज करने के साथ ही मरीज़ और उसके रिश्तेदारों से उचित व्यवहार करे ऐसा एटकोम सेशन में माइक्रोबायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. तरुणा स्वामी ने समझाया
इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने कहा की भविष्य में भी अन्य सभी डॉक्टर को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि चिकित्सकीय स्तर में नियमित वृद्धि हो पाये कॉलेज चिकित्सा शिक्षा मैं नए आयाम स्थापित करे।
मेडिकल विद्यार्थियो मे र्नैतिकता व अनुशासन की भी नितांत आवश्यकता है उन्हें मरीजों की गोपनीयता कायम रखते हुए ही मरीजों के परिजनों से कैसे संवाद करना है इस हेतु संवेदनशील बनाने पर मंथन हुआ
उल्लेखनीय है की एन.एम.सी. में ऐसे प्रशिक्षणों को अनिवार्य कर दिया है।कोई भी चिकित्सा शिक्षक इस प्रशिक्षण के बिना प्रमोट नहीं हो पाएगा ऐसा प्रावधान कर दिया गया है.

मेडिकल एजुकेशन यूनिट अब तक कॉलेज के 150 चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर चुकी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here