तेरापंथ महिला मण्डल भीनासर का हुआ शपथ-ग्रहण

0
136

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर ,15 जुलाई। तेरापंथ भवन भीनासर में साध्वी श्री जिनबाला जी के सान्धिय में तेरापंथ महिला मण्डल भीनासर का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
संरक्षिका किरण देवी गोलछा व पुष्पा देवी गोलछा ने नए अध्यक्षा शशि गोलछा का स्वागत किया परामर्शिका -सुशीला देवी गोलछा ने अध्यक्ष- मंत्री व सभी नव निर्वाचित टीम व कार्यकारिणी को शपथ गृहण करवाई प्रमिला सेठिया को मंत्री , उर्मिला सेठिया व अंकूर कोचर को उपाध्यक्ष, श्वेता बोथरा व सूची पुगलिया को उपमंत्री, झनकार कांकरिया को कोषाध्यक्ष,पींकी कोचर व तारा भंसाली को प्रचार प्रसार मंत्री की शपथ दिलाई।
कार्य का संचालन परामर्शिका सुशीला देवी गोलछा ने किया।
शपथ गृहण के समय सभा के अध्यक्ष – विशाल जी सेठिया, मंत्री – चैन प्रकाश गोलछा व युवक परिषद के अध्यक्ष – सुमति पुगलिया उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here