सहकार व रोजगार उत्सव में भाग लेने बीकानेर से हुए रवाना
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 16 जुलाई । अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के ऐतिहासिक अवसर पर ’’सहकार से समृद्धि’’ के विजन को साकार करने हेतु माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिनांक 17 जुलाई को ग्राम दादिया, जयपुर में आयोजित होने वाले सहकार व रोजगार उत्सव में भाग लेने हेतु बीकानेर जिले से दी सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि0, (सहकारिता विभाग) बीकानेर की ओर से 27 बसों के माध्यम से जिले की सहकारी समितियों एवं संस्थाओं के 1000 से अधिक सदस्यों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु दी सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि0, बीकानेर के अध्यक्ष भागीरथ ज्याणी द्वारा बसों को हरी झण्डी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया गया।

दी सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि0, बीकानेर के प्रबन्ध निदेशक मोहम्मद फारूक ने बताया कि नोखा-जसरासर तहसील से 4, खाजुवाला तहसील से 2, पूगल-छतरगढ़ तहसील से 2, लूणकरणसर तहसील से 2, कोलायत-बज्जु तहसील से 4 , श्रीडूंरगढ़ तहसील से 9 एवं बीकानेर तहसील क्षेत्र से 4 बसों द्वारा इन सदस्यों को रवाना करते हुए सभी को कार्यक्रम आयोजन स्थल पर पहुंचाने, मिड-वे में भोजन की उपलब्धता व पुनः गंतव्य पर सकुशल पहंुचाने की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपादित करने हेतु बैंक एवं सहकारिता विभाग के विभिन्न अधिकारियों/कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं। टीम प्रभारी व सदस्यों के आपसी समन्वय हेतु दी सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि0, बीकानेर स्तर पर बैंक के अधिशासी अधिकारी श्री धमेन्द्र रेप्सवाल को नोडल अधिकारी, अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी सुश्री कनुप्रिया एवं मुख्य प्रबन्धक मेहन्दी हसन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।




