राजासर पुरोहित परिवार ने पीबीएम में पंखे किये भेंट
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 20 जुलाई । राजासर पुरोहित परिवार द्वारा आज पीबीएम हॉस्पिटल में मरीज के हित में गर्मी को देखते हुए पांच फराटे पंख भेंट किए गए । दानदाता रतनलाल श्यामा देवी पुरोहित द्वारा मारवाड़ जन सेवा समिति की प्रेरणा से यह पंख भेंट किए गए।
इस अवसर पर सीएमओ ट्रोमा के डॉ एल के कपिल समिति के रमेश व्यास मुनीलाल सोनी चंदन ठाकुर मनीष कुमार बीकानेर के पार्षद दुर्गा दास छगानी दारा सिंह पुरोहित आदि लोग उपस्थित थे इस अवसर में डॉक्टर एल कपिल ने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से मरीज के लिए यह पंख बहुत ही हितकारी होंगे समिति द्वारा लगभग 70 पंखे रोजाना मरीज के लिए दिए जाते हैं वापस लिए जाते हैं।




