सामाजिक न्याय जत्थे ने खोला संघर्ष का मोर्चा

0
550

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

सामाजिक न्याय जत्थे ने महिलाओं के बिच खोला संघर्ष का मोर्चा

बीकानेर, 21 जुलाई । अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला सचिव फरजाना ने बताया कि आज “सामाजिक न्याय जत्था” के पहले दिन की शुरुआत पुगल फांटा और सर्वोदया बस्ती से की गई। जत्थे ने इन इलाकों में कुल 13 जगह नुक्कड़ सभाएं आयोजित की। जिसमें क्षेत्रीय महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। नुक्कड़ स्वभाव को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉक्टर सीमा जैन ने कहा कि सरकार जनता के हित में फैसला नहीं लेती महिलाओं को खुले आम बेमियादी ब्याजखोर माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के हवाले कर दिया है।

महिलाएं कर्ज के बोझ में दबती ही जा रही है। सरकार जब बड़े-बड़े पूंजी पतियों का हजारों करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर सकती है तो गरीब महिलाओं का कर्ज भी माफ करें। जैन ने कहा नई बिजली नीति के तहत प्रीपेड स्मार्ट मीटर का हम पुरजोर बहिष्कार करें क्योंकि यह सीधा सीधा जनता को लूटने का तरीका है और कंपनियों को मुनाफा पहुंचना है। इसके खिलाफ हम महिलाओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। जत्थे का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शारदा सियाग, उपाध्यक्ष रमजानी, कोषाध्यक्ष उर्मिला बिश्नोई तथा गीता कुमावत ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here