हरियाली अमावस्या पर किया पौधारोपण

0
533

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

हरियाली अमावस्या पर रामपुरिया कॉलेज द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

बीकानेर,24 जुलाई। बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी नरेश चुग के द्वारा नीम, शीशम, पीपल, बेलपत्र, बकेरण आदि पौधों को निशुल्क रूप से उपलब्ध करवाया गया, जिनका पौधारोपण छात्रों द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुरलीधर विस्तार योजना में स्थित पार्क में पौधारोपण श्री हुकमचंद मोदी और श्री अशोक श्रीमाली के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों में बड़े ही उत्साह के साथ पौधारोपण किया गया और नियमित रूप से सार संभाल करने का संकल्प लिया गया ।इस अवसर पर रामपुरिया कॉलेज के प्राचार्य श्री पंकज जैन द्वारा बताया गया कि कॉलेज समय समय पर पर्यावरण के प्रति दायित्व का निर्वाह करते हुए पौधारोपण का कार्य करता आया है। इस अवसर पर महाविद्यालय कॉलेज के सदस्यों की सक्रिय उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here