श्री जैन पी.जी. कॉलेज में हुआ पौधरोपण

0
533

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

हरियाली अमावस्या पर श्री जैन पी.जी. कॉलेज में “पौधरोपण” किया गया
बीकानेर 24 जुलाई । श्री जैन पीजी महाविद्यालय, बीकानेर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर “हरित महाविद्यालय “कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझडिया ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन में पेड़- पौधों की भूमिका व महत्व की जानकारी दी, साथही उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे हमारे महाविद्यालय के वातावरण को सुंदर बनाते हैं और हमें मानसिक शांति प्रदान करते हैं।

इसी क्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों को बताया कि पेड़ -पौधे जो लगाए गए हैं उनकी देखभाल करना अनिवार्य और महत्वपूर्ण भी है तथा लगाए गए पौधों के महत्व व औषधीय गुणों की जानकारी दी । “हरित महाविद्यालय” कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ .राजेश कस्वां के साथ-साथ श्री अनिल तंवर, डॉ. राजेश रांकावत एवं समस्त संकाय सदस्यों का लगातार सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में स्काउट- गाइड अधिकारी डॉ. के. के. खत्री, एनएसएस अधिकारी डॉ. भारती सांखला एवं डॉ. सतपाल मेहरा एवं एनसीसी अधिकारी श्री फरसाराम चौधरी ने विद्यार्थियों को हरित महाविद्यालय बनाने के लिए प्रेरित कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here