आंखों में रोशनी है तो सारा जहां अपना है- कन्हैया सोनी

0
495

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

आंखों में रोशनी है तो सारा जहां अपना है- कन्हैया सोनी

नेत्र चिकित्सा शिविर में निशुल्क जांच एवं उपचार

बीकानेर 03 अगस्त। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति एवं श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी तथा आचार्य नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, गंगाशहर के संयुक्त तत्वाधान मे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन महर्षि दयानन्द मार्ग (पुरानी जेल रोड़) बीकानेर पर आयोजित किया गया। शिविर मे प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष जोशी (सर्जन) एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दी।

शिविर प्रभारी कन्हैयालाल सोनी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि अंधेरे से उजाले की तरफ़ आंख की रोशनी ले जाती है। आंखों में रोशनी है तो सारा जहां अपना है नहीं तो सब कुछ बेकार है। झंवरप्रकाश सोनी ने बताया कि शिविर में 205 रोगियों के आंखों की जांच की गई जिनमें 12 रोगी मोतियाबिंद के पाये गये। आज 3 अगस्त रविवार को इन मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन आचार्य नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, गंगाशहर में कर दिया गया। शिविर में रोट. राजेन्द्र बालेचा, राजेन्द्र बोथरा, मुकेश कुलरिया, दीपक बंसल, शंकरलाल सोनी, महावीर मूंधड़ा, किसन मूंधड़ा घनश्याम कोठारी ने अपनी सेवाएं दी।

कार्यक्रम समन्वयक भगवतीप्रसाद सोनी ने संचालन करते हुए शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति ओर पेंशनर्स सोसायटी के सदस्यों सुन्दरलाल, ब्रजरतन, प्रेमरतन, सूर्यप्रकाश झंवरप्रकाश, रामकिसन, अनिल, कमल, मोतीचंद, सुरेन्द्र, गुलाब, विनोद, गौरीशंकर, सुरेश, टीकमचंद, केशरीचंद, लक्ष्मीनारायण, रामस्वरूप, बच्छराज, जुगराज, सीता सोनी इत्यादि ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।

शिविर समापन पर सेवा देने वाले चिकित्सक एवं स्टाफ, रोटरी क्लब के सदस्यों, विकास समिति के सदस्यों और पेंशन सोसायटी के सदस्यों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी के प्रति आभार श्री प्रेमप्रकाश सोनी ने ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here