भाटी को वैदिक सरस्वती नदी शोध पुरोधा अलंकरण भेंट

0
544


टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

रघुनाथ सिंह भाटी हदां को वैदिक सरस्वती नदी शोध पुरोधा अलंकरण भेंट
बीकानेर 04 अगस्त । आज रातीघाटी शोध एवं विकास समिति द्वारा वैदिक नदी शोध यात्रा के चार दशक की पूर्णाहुति पर श्री कोलायत जी में यात्रा के स्वागत आदि आयोजनों को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिए रघुनाथ सिंह भाटी हदां तत्कालीन प्रधान पंचायत समिति को उनके निवास पर वैदिक सरस्वती नदी शोध पुरोधा अलंकरण भेंट किया गया। जानकी नारायण श्रीमाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली तथा रातीघाटी समिति के भंवर सिंह राठौड़, भेलू कार्यकारी अध्यक्ष, ओम नारायण श्रीमाली महामंत्री तथा सर्वश्री डॉ. रामगोपाल शर्मा,प्रदीप सिंह चौहान ने भाटी को अभिनंदन पत्र ,शॉल,श्रीफल एवं राती घाटी का उपरना भेंट किया।


लोकेंद्र सिंह सांखला सियाणा तथा भाटी परिवार ने पधारे अतिथियों का स्वागत किया।
जानकी नारायण श्रीमाली ने अपने विचार रखे और बताया की सरस्वती नदी शोध से भारतीय संस्कृति की प्राचीनता पूरे विश्व मैं स्थापित हुई है ।
इस अवसर पर तेजमाल सिंह टांट, भंवर सिंह बीका,अमर सिंह हाड़ला, चक्रवर्ती श्रीमाली, भगवान सारण, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here