संसोलाव में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

0
165

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

संसोलाव में व्यापक वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

काशी विश्वनाथ ट्रस्ट व मोहता पंचायत ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन में पीपल, नीम, वट, चंदन सहित अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी हुए सहभागी

बीकानेर, 11 अगस्त । बीकानेर के संसोलाव क्षेत्र, करमीसर रोड स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप खुले मैदान में रविवार, 10 अगस्त 2025 को सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट एवं मोहता पंचायत ट्रस्ट, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में पीपल, नीम, बिल्वपत्र, अशोक, वट, रुद्राक्ष, चंदन, आंवला, आम, कनेर, गुलमोहर, करज और सरेश सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी, भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता जुगल व्यास, रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष रघुवीर झंवर, राजेश झंवर, अजय मारू, राम चांडक, संजय जोशी, मोहता समाज के रामदेव, राजकुमार, गोपाल, नारायण, गणेश, कमल, श्याम, नवरत्न, द्वारकादास, देवांश, श्रीलाल, मनीष, मयंक, गुड्डू, पवन, भरत, मिंटू, भंवरलाल, अमरीश, लक्ष्मण, हेमलता, काशी विश्वनाथ मंदिर के भक्तगण और सेंसोलॉव रक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश मोहता एडवोकेट ने “बने सेंसोलाव हरा-भरा” के सूत्र वाक्य के साथ वृक्षों की पूजा कर अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया और धरती मां तथा शुद्ध पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here