स्मार्ट मीटर के खिलाफ सीपीआईएम का विरोध प्रदर्शन

0
197

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

स्मार्ट मीटर के खिलाफ सीपीआईएम का जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

बीकानेर 12 अगस्त। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने राज्यव्यापी आह्वान के तहत बीकानेर जिला मुख्यालय पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की मिली भगत से निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने तथा उपभोक्ताओं को लूटने की नीयत से सरकार स्मार्ट मीटर लगा रही है जिसका भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तथा पूरे जिले में विरोध करेगी।

सभा को नगर सचिव बजरंग छिंपा,डॉ सीमा जैन,अनिल बारूपाल, मोहर सिंह पचार, सुरेंद्र सिंह भाटी ने भी सभा को संबोधित किया।
प्रदर्शन में मूलचंद खत्री भोमिक आचार्य, निंबाराम डूडी, फरजाना, रमजानी,अश्विनी सोलंकी, जितेंद्र गोदारा, बिंदु जैन, रहमत बानो, मुन्नी, सलिल खत्री,इमरता राम सियाग इत्यादि ने प्रदर्शन में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here