हाल में होने वाली तिरंगा यात्रा के रुट का लिया जायजा

0
257

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

भाजपा देहात तिरंगा यात्रा भाजपा नेताओं ने लिया रुट का जायजा।

बीकानेर 13 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी देहात तिरंगा यात्रा कल 11 बजे नाल पुलिस थाने से रवाना होकर गंगासिंह विश्वविद्यालय तक जाएगी आज प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, विधायक धोद गोवर्धन वर्मा, सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास के साथ तिरंगा यात्रा के स्थल ओर रूट का जायजा लिया और व्यवस्था में लगे सम्बन्धित व्यक्तियों को दिशा निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कल की तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आमजन शामिल होंगे जिसको लेकर आज तैयारियों का जायजा लिया है जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया प्रभारी ओम सारस्वत, दशरथ सिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महामंत्री, तोलाराम कुकणा, कैलाश विश्नोई, आईटी संयोजक जतिन सहल, कमल गहलोत, पंकज अग्रवाल साथ रहे ।

मनीष सोनी
जिला मीडिया संयोजक भाजपा बीकानेर देहात।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here