यातायात पुलिस ने गाड़ियों के लगाए रिफ्लेक्टर

0
133

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

जिला यातायात पुलिस प्रशासन ने शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर रामदेवरा पैदल यात्री और सेवाओ के वाहनो पर लगाए रिफ्लेक्टर और फर्स्ट ऐड किट बांटी।
बीकानेर 21 अगस्त । जिला यातायात पुलिस ने शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर रामदेवरा जा रहे जतारूओ और सेवाओ के लिए जा रहे वाहनो पर लगभग 1000 रिफ्लेक्टर और 500 फर्स्ट ऐड किट वितरित किए।


जिला यातायात पुलिस के CI नरेश कुमार निर्वाण ने बताया कि भादवा शुरू होते ही बीकानेर में मेलो को दोर शुरू हो जाता है जिसमे लाखो जतारु पैदल जाते है और सेवादार खूब सेवा लगाते है उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी यातायात पुलिस के पास है , पैदल जा रहे जतारुओ को कोई परेशानी ना हो इसलिए यातायात विभाग द्वारा ये पहल की गई है , इस कार्यक्रम को पूर्ण करने के लिए शहर के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भरपूर सहयोग रहा।
सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहने वाले महानंद व्यास ने बताया कि किसी भी कार्य में पुलिस विभाग की मदद करना अपने आप में सेवा है।
रोटरी संस्था से जुड़े सुरेन्द्र जोशी ने कहा कि रिफ्लेक्टर लगाना जतारुओ की जिंदगी बचाने समान है क्योंकि पैदल चलते समय वाहनो को आगे चलने वाला व्यक्ति आसानी से दिख सकता है और फर्स्ट ऐड किट इतनी लंबी पैदल यात्रा में आराम देने वाला है ।


इस पूरे कार्यक्रम में यातायात पुलिस के SI राम गोपाल , सामाजिक कार्यकर्ता योगेश सुथार , हिमांशु शर्मा , अनिरुद्ध आचार्य , गजानंद जोशी , संजय स्वामी , नवरत्न ओझा, मुकेश आचार्य मुक्सा और यातायात पुलिस के जवान उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here