पैदल यात्रियों के लिए सेवा की रवाना
टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ )
बीकानेर 21 अगस्त । बाबा रामदेव जी की कृपा से व आप सभी भक्तों की शुभकामनाओ से बीकाजी के चेयरमैन शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू ) ने ध्वजा लहरा कर बाबा मित्र मंडल रानी बाजार बीकानेर के सेवादारों को नोखड़ा के लिए रवाना किया।


सेवा में लंदन से आए प्रदीप सूद, व सुशील थिरानी, राजेंद्र डीडवानिया, जयचंद लाल जी डागा एवं बाबा मित्र मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। नोखड़ा में नवनिर्मित मंदिर में भोजन व्यवस्था, दूध जलेबी, चाय बिस्कुट, रसना ज्यूशअप एवं फव्वारों से पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग नहाने की भी व्यवस्था है और पुरुष और महिलाओं के लिए शौचालय भी बनाए हुए हैं यह सेवा दिनांक 21 से 27 अगस्त तक जारी रहेगी।



