नोखडा के बाबा रामदेव मंदिर में 45 वर्षों से अनवरत सेवा कार्य
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
नोखड़ा के बाबा रामदेव मंदिर में बीज के अवसर पर केक काटकर मनाया जन्मदिन
नोखडा में बाबा रामदेव मंदिर में बीज के अवसर पर भक्तों ने किए दर्शन, 45 वर्षों से अनवरत सेवा कार्य
बीकानेर, 26 अगस्त । बीकानेर से 95.5 किलोमीटर दूर नोखडा गांव में बाबा मित्र मंडल के रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव जी की बीज के अवसर पर भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान शिवरतन अग्रवाल (फना बाबू), मधु बाबू, शिवकिशन और विधायक जेठानंद व्यास ने बाबा रामदेव के दर्शन किए और सेवा कार्यों का अवलोकन किया।

शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि पिछले 45 वर्षों से बाबा रामदेव के पैदल यात्रियों के लिए मंदिर में अनवरत सेवा कार्य चलाया जा रहा है। भादवे के महीने में बाबा रामदेव जी के मेले के दौरान बाबा मित्र मंडल, रानी बाजार द्वारा पिछले 41 वर्षों से निरंतर कैंप लगाकर यात्रियों की सेवा की जा रही है। इस वर्ष सेवा यात्रा 21 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे रानी बाजार से शुरू हुई और 27 अगस्त तक 24 घंटे जारी रहेगी।

सेवा की प्रमुख व्यवस्थाएँ:
24 घंटे भोजन-प्रसाद: चाय, सूजी रस्क, बूंदी, और मेथी मठरी की निरंतर सेवा।
सुबह 9:00 बजे से भंडारे में सांगरी, आलू, बीकानेरी बड़ी की सब्जी और ताजे फुल्के। प्रसाद में सूजी का हलवा, बूंदी और दूज के दिन चूरमा।
नहाने की सुविधा: सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग फव्वारे।
ठंडा पेय: सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक रसना इंस्टेंट ग्लूकोज चिल्ड सेवा।
शाम का भंडारा: शाम 7:00 बजे से बाबा की इच्छा तक।
शौचालय सुविधा: महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नॉर्मल और यूरोपियन टॉयलेट।
चिकित्सा सुविधा: 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था।

यह सेवा यात्रा हर साल भक्तों के लिए सुविधा और आस्था का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय निवासियों और भक्तों ने बाबा मित्र मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे भक्ति और समर्पण का अनुपम उदाहरण बताया।
बाबा रामदेव जी की कृपा से यह सेवा यात्रा हर साल भक्तों के लिए सुविधा और आस्था का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय निवासियों और भक्तों ने बाबा मित्र मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे भक्ति और समर्पण का अनुपम उदाहरण बताया।



