लालगढ़ गुरुद्वारा से नगर कीर्तन रविवार को
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 31 अक्टूबर । गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार ,लालगढ़ बीकानेर में 01 अक्टूबर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव 05 नवंबर के आगमन पर्व के उपलक्ष में निकली जा रही प्रभात फेरी का समापन कल होगा। गुरुद्वारा लालगढ़ कॉलोनी आखिरी प्रभात फेरी कल प्रातः 4.30 बजे होगी ।
प्रभात फेरी के सफल आयोजन के लिए सरदार अमरीक सिंह,सरदार चरणजीत सिंह,सरदार जगजीत सिंह,बीबी कृपाल कौर,बीबी गुरमीत कौर,बीबी कमलजीत कौर को सिरोपा भेट कर सम्मानित किया जाएगा।
02 नवंबर रविवार को प्रातः 9 बजे नगर कीर्तन रवाना होगा । जिसे बीकानेर पश्चिम विधायक जेठा नंद व्यास रवाना करेंगे । नगर कीर्तन पांच प्यारे,श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की हजूरी में निकलेगा। गुरुद्वारा लालगढ़ से रवाना होकर लालगढ़ स्टेशन के आगे से रामपुरा बस्ती,मुक्त प्रसाद नगर,सर्वोदय बस्ती,भुट्टो का चौराहा, गंगा नगर चौराहा,गुरुद्वारा दशमेश दरबार इंदिरा गांधी कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, गंगा नगर चौराहा,कीर्ति स्तंभ,जूनागढ़,रथ खाना,म्यूजियम ,डूंगर कॉलेज रोड के साथ से श्री गुरु नानक देव गुरुद्वारा जय नारायण व्यास कॉलोनी,पटेल नगर,ढोला मारु,पी बी एम हॉस्पिटल के सामने से होते हुए गुरुद्वारा अरोड़ वंश ट्रस्ट सादुल कॉलोनी, अम्बेडकर सर्किल ,ओवर ब्रिज ,गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रानी बाजार,स्टेशन रोड,के ई एम रोड ,जूनागढ़ गंगा नगर चौराहा,अमर सिंहपुरा, शाम 5 बजे गुरुद्वारा लालगढ़ में सम्पन्न होगा ।
नगर कीर्तन में दुपहिया वाहन, बस,ट्रैक्टर ट्रॉली पर संगत साथ शामिल होगी।नगर कीर्तन का जगह जगह हिन्दू,मुस्लिम ,सिख ईसाई सभी धर्मों के लोग पुष्प वर्षा,प्रसाद चढ़ा कर स्वागत किया जाएगा ।
03 नवंबर को गुरुद्वारों में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के अखण्ड पाठ प्रारंभ होंगे जिसका भोग 05 नवंबर को पड़ेगा उपरांत सभी गुरुद्वारों में दीवान सजाए जाएंगे जिसमें कीर्तन ,व्याख्यान एवं संगत एवं पंगत में गुरु के लंगर अटूट वार्ताएं जायेंगे।



