लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई
टुडे राजस्थान न्यूज़. (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 31 अक्टूबर । देश की आजादी के बाद सबसे बड़ी समस्यातथी देशी रियासतों का भारत में विलय करना और इस दुष्कर कार्य को करने की जिम्मेदारी थी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर।
आज उन्हीं की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय की रासेयो यूनिट्स के द्वारा उनकी स्मृति में एकता दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में सरदार पटेल के चित्र पर डॉ राजेंद्र जोशी और डॉ पी आर तोषनीवाल ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन पर आधारित एक वृतचित्र भी छात्राओं को दिखाया गया।
डॉ जोशी ने देश की रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका पर प्रकाश डाला।

डॉ धनपत जैन ने छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
स्वयंसेविका लविना और मुस्कान ने भी उनके कार्यों पर अपने विचार साझा किए।
रासेयो प्रभारी सुश्री पल्लवी चौहान ने मां भारती पर स्व लिखित कविता का वाचन किया।
छात्राओं ने कॉलेज में यूनिटी मार्च में भी हिस्सा लिया और नशामुक्ति की शपथ ली।
कार्यक्रम का संचालन रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी ने किया।




