छात्राओं ने किया धोरों का भ्रमण

0
83

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 22 नवंबर । प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर राजस्थान की धरती पर्यटन की दृष्टि से एक विशेष स्थान रखती है और इसके धोरे स्वयं अपने भौगोलिक महत्व को प्रदर्शित करते है।
इसी को ध्यान में रखते हुए श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय बीकानेर की रासेयो यूनिट्स के द्वारा आज स्थानीय भ्रमण का आयोजन किया गया।


प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना के निर्देशन में बीकानेर में रायसर में स्थित भाटी डेजर्ट कैंप का भ्रमण किया गया।
वरिष्ठ व्याख्याता डॉ राजेंद्र जोशी ने कैंप में स्टूडेंट्स को धोरों के प्राकृतिक महत्व पर जानकारी देकर रेगिस्तानी संस्कृति को जीवटता का उल्लेख किया।


रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी और पल्लवी चौहान ने प्रकृति से जुड़ाव को आज की विशेष जरूरत बताया और कहा कि जीवन जीना सीखना है तो प्रकृति से सामंजस्य बिठाना जरूरी है।
स्वयंसेविकाओं ने यहां पर व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया।
अधिकांश छात्राएं पहली बार राजस्थानी संस्कृति से रूबरू हुई और अत्यंत आनंद का अनुभव किया।
संकाय सदस्य डॉ तोषनीवाल, डॉ नवेंदु खत्री,अरुण सक्सेना सहित सभी संकाय सदस्यों ने इस लोकल टूर में सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here