बीकानेर में अटल इनोवेशन स्टूडियो और एक्सलरेटर को शुरू करने की मांग रखी

0
59

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर जिले में बजट घोषणा 2024-25 में घोषित अटल इनोवेशन स्टूडियो और एक्सलरेटर को आरम्भ करने की मांग

बीकानेर 01 फरवरी । बीकानेर आईटी यूनियन द्वारा को मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बजट घोषणा 2024-2025 (Vote on Account) Atal Innovation Studio and Accelerator की स्थापना करने हेतु ज्ञापन अर्जुनराम मेघवाल माननीय केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार व जेठानंद व्यास माननीय विधायक महोदय, विधानसभा क्षेत्र बीकानेर पश्चिम (मार्फत निजी सहायक) व सुश्री सिद्धि कुमारी, माननीय विधायक महोदया, विधानसभा क्षेत्र बीकानेर पूर्व (मार्फत निजी सहायक) तथा श्रीमती सुशीला डूडी, माननीय विधायक महोदया, विधानसभा क्षेत्र बीकानेर नोखा को दिया।

ज्ञापन में आईटी यूनियन अध्यक्ष भंवरलाल व्यास, प्रोग्रामर विक्रम स्वरूप जाखड व गिरीश कुमार सोनी तथा सहायक प्रोग्रामर यूसूफ अली व मनोहर पाल भंवरिया उपस्थित रहें। ज्ञापन द्वारा उनको अवगत करवाया गया कि राजकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर में दिनांक 04.09.2024 को 6000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की जा चुकी है तथा भूमि की Soil Testing भी की जा चुकी है परन्तु वर्तमान में भवन निर्माण हेतु किसी प्रकार का सिविल कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है।

अतः सभी माननीय जन प्रतिनिधियों से निवेदन किया गया कि उक्त केन्द्र को शीघ्रातिशीघ्र शिलान्यास व निर्माण करने की चर्चा मुख्यमंत्री महोदय से करें ताकि उक्त केन्द्र के खुलने से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीक संबंधी सुविधायें बीकानेर जिले में ही मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here