डॉ. अल्पना शर्मा का गुरुग्राम हरियाणा में हुआ सम्मान

0
79

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

डॉ. अल्पना शर्मा का गुरुग्राम हरियाणा में हुआ सम्मान

बीकानेर 01 फरवरी । भारत की एक आवाज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सामाजिक संस्था हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन एवं सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में गुरुग्राम (हरियाणा) महानगर के करीब 100 विद्यालयों एवं संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ संस्था के मुख्य। कार्यालय में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अल्पना शर्मा, बीकानेर( राजस्थान) अध्यक्ष के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष नरोत्तम महानगर प्रमुख डॉ. वीणा गोराई एवं सुजाता गौर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. अल्पना शर्मा का शॉल व स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया गया। एचएसएसएफ सामाजिक संस्था की सहसंयोजक श्रीमती अंजू जोशी का कहना है कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश भक्ति की भावना को सशक्त करना एवं युवा पीढ़ी को राष्ट्र के मूल्य से जोड़ना रहा है। इसी क्रम में डॉ. अल्पना शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र की रीढ़ है। राष्ट्र को आपसे बहुत उम्मीद है क्योंकि यदि युवा अपना सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा, अपने आदर्शों को उच्च रखेगा, तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को ध्यान रखेगा , तो भारत जल्द ही एक आत्मनिर्भर, सशक्त राष्ट्र होगा। इसी के साथ डॉ. शर्मा ने अपने शोध जो की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर किया गया है, की भी जानकारी दी।

अपने अध्यक्ष भाषण में प्रांत उपाध्यक्ष नरोत्तम वत्स ने कहा कि यह आयोजन अत्यंत सफल एवं सकारात्मक रहेगा तथा समाज में राष्ट्रभक्ति, एकता एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर डॉ.शर्मा के पति रामावतार शर्मा की भी उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में गुरुग्राम महानगर के विद्यालयों,एनजीओ , कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here