गंगाशहर में एक्सिस बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

0
55

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

गंगाशहर में एक्सिस बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

बीकानेर, 03 फ़रवरी। गंगाशहर क्षेत्र में आज एक्सिस बैंक की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन डिविजनल कमिश्नर विश्राम मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा बीकानेर शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डिविजनल कमिश्नर विश्राम मीणा ने कहा कि “आज की अर्थव्यवस्था की नींव बैंकिंग है और हमें प्रतिदिन बैंकिंग की आवश्यकता पड़ती है। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाओं ने आमजन का जीवन सरल बना दिया है।”

कार्यक्रम में क्लस्टर हेड पंकज कुमार शर्मा, गुरमोहन सेठी, विपिन पारीक, मुकेश राजपुरोहित, सुश्री राधिका बांठिया, अक्षय भादानी, नलिन मेहरा, तरुण खत्री, राकेश नाई एवं दीपांशु भाटिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पधारे हुए अतिथियों ने नई शाखा के शुभारंभ पर शाखा एवं शाखा स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर क्लस्टर हेड श्री पंकज कुमार शर्मा ने एक्सिस बैंक के विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी दी तथा पधारे हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक्सिस बैंक की यह नई शाखा गंगाशहर एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को आधुनिक एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here