शिक्षित बालिकाओं से ही विकसित होगा समाज- चंद्रेश हर्ष
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
शिक्षित बालिकाओं से ही विकसित होगा समाज- चंद्रेश हर्ष
समाजसेवी व भामाशाह चंद्रेश हर्ष ने अपने जन्म दिन पर सीनियर गर्ल्स स्कूल में भेंट किये डिजिटल बोर्ड, आरओ तथा इनवर्टर
चंचल हर्ष परिवार ने निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व
शिक्षा के साथ खेलकूद और रचनातमक कार्य भी जरूरी /बोड़ा
बीकानेर , 03 फ़रवरी। सुधार की शुरुआत अपने घर से होती है यह समाज सामाजिक सिद्धांत आज शहर के अरसन के चौक में स्थित एक समाज से भी वह भामाशाह ने कर दिखाया दर्शन बीकानेर के हर्षो के चौक में रहने वाले सीएसआर समूह क्यूबेशन के निदेशक समाजसेवी और सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चंद्रेश हर्ष का आज जन्म दिन है। अपने जन्म दिन को उन्होंने बालिका शिक्षा को समर्पित किया। हर्ष की तरफ से आज बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हर्षों का चौक में लगभग ढाई लाख कीमत का आधुनिक डिजिटल बोर्ड पढ़ने पढ़ाने हेतु, उच्च गुणवता का शुद्ध पानी का आर ओ तथा उच्च गुणवत्ता का इनवर्टर भामाशाह के रूप में प्रदान किया।

इस अवसर पर भामाशाह चंद्रेश हर्ष ने कहा कि समाज तभी विकसित होता है जब बालिका शिक्षित हो। एक बालिका शिक्षित होगी टी पहले परिवार व उसके बाद पोइर समाज विकसित होगा। उन्होंने बताया कि यहां कुछ संसाधन की आवश्यकता समझ आई इसलिए डिजिटल बोर्ड दिया है। हर्ष ने उम्मीद जताई कि यहां की बालिकाएं अब आधुनिक संसाधनों से शिक्षित होगी।
चंद्रेश हर्ष ने कहा कि अपने पिता स्व चंचल हर्ष की प्रेरणा को संजोते इस सरकारी विद्यालय से यह शुरुआत की हे जो आगे भी अन्य विद्यालयों में अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने सरकारी विद्यालय में लगातार उपयोगी सहयोग का भविष्य में भी करने का आश्वासन दिया।
विद्यालय के प्रिंसिपल राजीव पुरोहित ने कहा कि कि सरकारी स्कूल भी स।आज का अंग होती है। चंद्रेश हर्ष ने सामाजिक दायित्व निभाया है इसके लिए पूरा स्टाफ उनका आभारी है। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने कहा कि समाज के बिना कोई भी उपक्रम अधूरा है। हर्ष समय समय पर समाजोपयोगी काम करते रहते हैं। आज बालिका शिक्षा के यहां आधुनिक साधन दिए हैं ये हमेशा याद रहेंगे। जनसम्पर्क उप निदेशक रहे विकास हर्ष ने कहा कि पिताजी चंचल जी हर्ष हमेशा समाजसेवा की प्रेरणा देते थे। उनकी प्रेरणा से ही यह सम्भव हुआ है। इस दौरान करणीदान हर्ष, बलदेव व्यास, श्रीकिशन हर्ष , प्रसिद्ध उद्घोषक रविन्द्र हर्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई जिसकी समुचित व्यवस्था शारीरिक शिक्षक हर्षवर्धन हर्ष ने पूरे स्टाफ के साथ मिलकर की ।
अंत मे उदघोषक रविन्द्र हर्ष ने विद्यालय के प्रिंसिपल, शारीरिक शिक्षक हर्षवर्धन हर्ष और सभी स्टाफ सदस्यों को अच्छी स्थिति में विद्यालय संचालित करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार व्यास ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चियों का चेहरा खुशी से भरा नजर आ रहा था। अंत में सभी उपस्थित बच्चियों को बिस्कुट टॉफी के पैकेट भी चंचल हर्ष परिवार की तरफ से वितरित किये गए।



