सभी स्नातकोत्तर विषयों (पूर्वाद्ध) के प्रवेश के लिये फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 12 जनवरी

0
1603

बीकानेर , 08 जनवरी । राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में सभी स्नातकोत्तर विषयों (पूर्वाद्ध) के प्रवेश के लिये, मूल प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास मैसेज नही पहुंचा है तो वे महाविद्यालय की वेबसाइट पर लिस्ट देख सकते है अथवा महाविद्यालय आ कर संबधित विभाग से प्रातः काल 11ः00 बजे से 02ः00 बजे के बीच जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों द्वारा मूल प्रमाण पत्रों की जांच एवं फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि बुधवार 12 जनवरी 2022 है। वरीयता सूची के अभ्यर्थियों के साथ-साथ, प्रतीक्षा सूची में आने वाले अभ्यर्थियों को भी मूल प्रमाण पत्रों की जांच व फीस जमा करानी होगी अन्यथा वे प्रवेश से वंचित रह जायेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here