रीवा की प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार

0
39

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 15 मार्च ।आज रविवार को (राज. शिक्षा विभागीय कर्मचारी कल्याण संघ-समस्त संवर्ग) ”रीवा” संगठन की एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन रथखाना कॉलोनी, बीकानेर में किया गया, जिसमें विभिन्न शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया:-
अभय सिंह राजपुरोहित को प्रदेश महामंत्री, सुरेश कुमार खेशवाणी – प्रदेश कार्यालय एवं संगठन मंत्री, जाकिर हुसैन – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
भगवान सहाय मीणा – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महावीर सिंह – प्रदेश संयुक्त सचिव, आनन्द यादव- प्रदेश उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार शर्मा को प्रदेश उप महामंत्री चुना गया।

बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इनमें मुख्य रूप से तृतीय श्रेणी अध्यापकों /कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति की प्रक्रिया, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बकाया पदोन्नति, एनपीएस कर्मियों की सेवानिवृत्ति प्रक्रिया को सरल बनाने, नव क्रमोन्नत विद्यालयों में विभिन्न पदों का आवंटन, नोशनल लाभ के तहत एसीपी का लाभ, मकान किराया वसूली, ग्रीष्मावकाश अवधि निर्धारण तथा खेल कोटे से नियुक्तियाँ, आर.के. भवन सुधार, समस्त संवर्ग पदोन्नति आदि विषय शामिल रहे।
इस अवसर पर संगठन ने स्वर्गीय श्री कृपा शंकर व्यास, निवासी धोबीधोरा, बीकानेर को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी स्मृति में उपस्थित सदस्यों को उनके द्वारा संकलिक वेतनमान संबंधी पुस्तक निःशुल्क वितरित की गई।


बैठक के अंत में भगवान सहाय मीणा, विश्व प्रिय आचार्य और प्रकाश नारायण स्वामी का सम्मान किया गया तथा उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करने वालों में भीष्म महर्षि, भंवर प्रजापत, आनंद यादव, मनीष धींगडा, अभय सिंह, किशन कुमार शर्मा, प्रदीप जोशी, मुकेष आढ़ा सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल थे। बैठक में लिए गए निर्णयों को शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखे जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here