सुभाषपुरा महिला मंडल ने गणगौर महोत्सव मनाया

0
52

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
सुभाषपुरा महिला मंडल द्वारा गणगौर महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
राजस्थान का महिलाओं का पारंपरिक गणगौर उत्सव सुभाषपुरा महिला मंडल द्वारा आज धूमधाम से आयोजित किया गया । जिसमें मंडल की लगभग 50 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर इस समारोह में भाग लिया, महोत्सव की संचालिका पंकज चौहान ने बताया की सभी महिलाओं ने गणगौर के पारंपरिक गीत गाकर एवं नृत्य द्वारा इस महोत्सव को बहुत ही आकर्षक बनाया ।

नृत्य में मंडल की कमल कौर,पल्लवी सिंह, कपिला सारस्वत , गुनगुन,किरण टेलर ,दिव्या शेखावत, किरण शर्मा, ट्विंकल पंवार, रीना सिंह, वसुंधरा चौहान, रुक्मणी सारस्वत ,कंचन चौहान, कनक चौहान एवं ममता चौहान ने भव्य नृत्यों की प्रस्तुति कर समारोह को और भी आकर्षक बना दिया । समारोह के अंत में मंडल की वरिष्ठ सदस्य चरणजीत कौर ने सभी गवर्जाओं का खोल भरके इस आयोजन को गरिमा प्रदान की ,कार्यक्रम के समापन के अवसर पर इस समारोह की संचालिका दिव्या शेखावत ने सभी मंडल सदस्यों को अपनी ओर से आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here