नमिता तोषावड़ ने बढ़ाया बीकानेर का मान
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
नमिता तोषावड़ ने बढ़ाया बीकानेर का मान, सफलता पर हुआ जोरदार सम्मान
बीकानेर, 24 मार्च। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर बीकानेर का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली बेटी नमिता दामोदर तोषावड़ का जिला मुख्यालय पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर में हर्ष और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
समारोह में नमिता को श्रीफल, शॉल, दुपट्टा एवं तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी माताजी मंजू देवी दामोदर तोषावड़ (महिला एवं बाल विकास अधिकारी) का भी सम्मान कर इस उपलब्धि में उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रमुख एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्रवण उर्फ रवि कुकरा (जिलाध्यक्ष, युवा स्वर्णकार संस्था जयपुर), अशोक डांवर (सेवा परमो धर्म संस्थान), राजेश बुटण ( अध्यक्ष सेवा परमो धर्म संस्थान बीकानेर), राकेश महावीर मांडण (नर्सिंग ऑफिसर), अरविन्द तिलोकचंद डांवर (सिविल सेवा अभ्यर्थी) तथा ओमप्रकाश मौसूण (प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि देश के विभिन्न राज्यों से कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर नमिता की इस उपलब्धि को सराहा। हरियाणा से कपिल मौसूण, महाराष्ट्र से विधायक चित्रा ताई किशोर वाघ, उत्तर प्रदेश से विधायक विनय वर्मा व मोहन वर्मा, हैदराबाद से सोहनलाल कड़ेल, कलकत्ता से श्रीराम मौसूण, बालोतरा से किशनलाल सोनी, नागौर से बच्छराज मायछ, बिहार से विधायक प्रमोद, राजस्थान पुलिस से तुलछाराम मौसूण, जोधपुर से सुरेन्द्र खजवाणियां, चिकित्साधिकारी डॉ. हरिराम मौसूण सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अतिथियों ने नमिता की इस सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि नारी शक्ति, दृढ़ संकल्प और सतत परिश्रम का प्रतीक है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष प्रदान किया।



