राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के चुनाव र्निविरोध सम्पन्न
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न
बीकानेर 28 मार्च । राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी, बीकानेर के मीडिया प्रभारी इं रवि माथुर द्वारा बताया गया कि कार्यकारिणी ( 2026-28 ) के सदस्यों का द्विवार्षिक चुनाव आज स्थानीय क्लब बिल्डिंग आईजीएनपी में चुनाव अधिकारी विनोद जोशी एवं सहायक चुनाव अधिकारी दिनेश गहलोत के द्वारा निर्विरोध संपन्न हुआ।

कार्यकारिणी के पदाधिकारी में इं सुशील डूडी अध्यक्ष, इं एम.एम. मूंधड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं राम सिंह गोदारा उपाध्यक्ष, इं कमलकांत सोनी महासचिव, इं प्रवीण मित्तल वित्त सचिव, इं लालचंद लूहानीवाल कार्यालय सचिव, इं जावेद मिर्जा संगठन सचिव, इं हरीश विश्नोई संयुक्त सचिव तथा इं मुकेश गुप्ता इं मनीराम बेनीवाल, इं संपत भाटी, इं अनुराग नगर, इं हरि नारायण सिंह, इं लक्ष्मीकांत पाण्डिया, इं सतनारायण धवल, इं बलदेव राज,इं रवि माथुर, इं नवनीत जैन कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में र्निविरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा सभी सदस्य को शपथ ग्रहण करवाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष इं सुशील डूडी द्वारा सभी उपस्थिति सदस्यों का कार्यकारिणी के र्निविरोध चुने जाने पर आभार प्रकट किया एवम् सोसायटी के इस कार्यकाल में पहले से अधिक बेहतर कार्य करने का सभी उपस्थिति सदस्यों का आश्वासन दिया।



