फोर्ट स्कूल में किया नि:शुल्क साइकिल वितरण
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
शहीद मेजर पूरनसिंह राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह
बीकानेर 02 अप्रैल । शहीद मेजर पूरनसिंह राजकीय फोर्ट उ.मा. विद्यालय में आज श्रीमती सुमन छाजेड़(भाजपा जिला अध्यक्ष ), गोपाल अग्रवाल( विद्यालय विकास प्रबंधन समिति विधायक प्रतिनिधि )द्वारा कक्षा 9 की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया। श्रीमती सुमन छाजेड़ ने बीकानेर पूर्व की भाजपा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी का विद्यालय में आर्थिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

गोपाल अग्रवाल ने छात्राओं को अध्ययन हेतु प्रेरित किया।शाला प्रधानाचार्य श्रीमती उमराव कंवर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।श्रीमती पिंकी शर्मा तथा संजय सांखला ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सईद अहमद ने मंच संचालन किया।



