बीकानेर में चौटाला का जन्मदिन मनाया
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन मनाया
बीकानेर 03 अप्रैल। चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर बीकानेर में जननायक जनता पार्टी JJP के यूथ प्रदेश सचिव बालकिशन नैन,बीकानेर अल्पसंख्य के जिलाध्यक्ष समीर अली एवं युवा साथियों द्वारा बीकानेर स्थित मूक बधिर आश्रम में बच्चों को खाना खिलाकर व केक काटकर मनाया ओर गांव पलाना स्थित कृष्ण गौशाला में ग्रामीणों ने गौवंश को हरा चारा ओर गुड़ खिलाया।

कार्यक्रम में साथ में युवा साथी कार्तिक शर्मा,रोहित यादव,नफीस राव,सद्दाम,अबरार,लक्की चौहान,लक्ष्मण राजपुरोहित आदि मौजूद रहे
ओर चौटाला जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।



