गौरव सेनानी एसोसिएशन ने किया आबडसर का अभिनंदन

0
45

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
गौरव सेनानी एसोसिएशन ने किया नरेंद्र सिंह आबडसर का अभिनंदन ।
बीकानेर 04 अप्रैल । देश की सेवा सिर्फ सेना में रहकर ही नहीं की जाती, बल्कि राजनीति के माध्यम से भी इंसान देश की सेवा कर सकता है । यह उद्गार आज गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा द्वारा आयोजित नरेंद्र सिंह राठौड़ आबडसर को भारतीय जनता पार्टी जिला बीकानेर द्वारा शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने एवं पवनवीर सिंह राठौड़ ईड़वा,को जनरल मैनेजर , सी एम मूंधडा हॉस्पिटल, बीकानेर में नियुक्त होने पर अभिनंदन समारोह में कर्नल हेम सिंह शेखावत ने व्यक्त किए ।
समारोह के संयोजक राजपाल सिंह भाटी पारेवड़ा, ने सभी का स्वागत करते हुए दोनों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।


समारोह में कर्नल हेम सिंह शेखावत ने साफा पहनाकर एवं क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने माला पहनाकर दोनों का अभिनंदन किया । उपस्थित सभी अतिथियों ने माला पहनाकर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की । नरेन्द्र सिंह आबडसर एवं परमवीर सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में अपने कार्य को कर्तव्यनिष्ठा से करने का आश्वासन दिया । अभिनंदन अभिनंदन समारोह के अंत में प्रदीप सिंह चौहान, प्रवक्ता क्षत्रिय सभा, बीकानेर संभाग ने सभी का आभार व्यक्त किया ।


अभिनंदन समारोह में किशन सिंह शेखावत, प्रभु सिंह भाटी ,ओंकार सिंह भाटी, गंगा सिंह परिहार, जयपाल सिंह शेखावत, गजेंद्र सिंह राठौड़, रणवीर सिंह नोखड़ा, संदीप सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह नरूका,भगवान सिंह राठौड़, गिरधारी सिंह खिंदासर, अयूब भाटी , राम सिंह, शक्ति सिंह राठौड़ ,इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here